चांदन औऱ सुईया हाट को खुले मैदान में किया गया शिफ्ट

 बांका (चांदन):बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए प्रखंड के सुईया बाजार में लगने वाले हाट को निरीक्षण भवन के बगल के खाली मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है।अब प्रशासन के अगले आदेश तक यह हाट उसी स्थान पर लगेगा।इसकी जानकारी देते हुए सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि इसी प्रकार चांदन प्रखंड मुख्यालय का दो दिन लगने वाला साप्ताहिक हाट उच्च विद्यालय के मैदान में लगाया जा रहा है। जिससे कोरोना नियम का पालन हो सके और लोग भीड़भाड़ से बच कर खरीददारी कर सके। उसी प्रकार सूइया का हाट जो  रोजाना पक्की सड़क के किनारे पर बैठकर बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं को अब निरीक्षण भवन के बगल में खाली मैदान पर अपना दुकान लगाना होगा। इस आदेश के बावजूद अगर कोई भी दुकानदार पक्की सड़क के किनारे पर बैठकर सब्जी या अन्य सामान की बिक्री करता है ,तो उस पर मामला दर्ज की जाएगी। उन लोगों को यह हिदायत देते हुए सारी बातें समझा दी गई है । जिससे वह अपना रोजगार सरकार द्वारा निर्धारित जगहों पर कर सकें।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post