बांका (बेलहर): बेलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिन दसपसेया धर्मशाला के पास हुए बंधन बैंक कर्मी के साथ लूटपाट कांड में बेलहर थाना प्रभारी बिनोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पंडित ने गुप्त सूचना के आधार पर आज तीन युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसमे धीरज कुमार पिता बैसाखी पंडित ग्राम तिलकपुर, चंदन कुमार पिता नरेश पंडित ग्राम तिलकपुर ,चंद्र भूषण कुमार पिता हरेंद्र पंडित ग्राम दुधनिया, के रहने वाले हैं । थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि तीनों व्यक्तियों के साथ के साथ लूट का 3000, सैमसंग कंपनी के टैब, बंधन बैंक की डायरी ,बंधन बैंक का ग्रुप रजिस्टर आदि बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने छापेमारी अभियान के दौरान चंद्र भूषण कुमार को गांव में ही धर दबोचा,इसके बाद धीरज कुमार,चंदन कुमार तिलकपुर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लूट कांड के शिकार बैंककर्मी ईटहरी गांव से वसूली कर बैंक जाने के दौरान पल्सर बाइक सवार ने 23,800 रु सहित अन्य सामान छीन लिया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड का सरगना कोई और चौथा आरोपी फरार है।जिसे किसी भी तरह पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।और जल्दी ही वह भी पुलिस के चंगुल में होगा।
