बांका (चांदन):प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के नाड़ी जमदाहा गांव में एक युवक की लाश सन्देहास्पद स्थिति में घर के बगल एक पेड़ से लटकी मिली।बताया जाता है कि नाड़ी जमदाहा गांव निवासी रोहित पंजियारा जो हाल ही में बीए की पढ़ाई पूरी कर रेलवे में नोकरी के लिए आवेदन दिया था। मृतक के परिवार वालो का कहना है कि रेलवे का रिजल्ट उसके पक्ष में नही होने के कारण वह कुछ दिनों से काफी उदास रहता था।और उसकी आत्महत्या का इसे भी एक कारण बताया।जबकि कुछ ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व उसने एक नए घर की ढलाई कराया था।और रात को उसी घर के बगल में सोया था।पर सुबह होते ही उसकी लाश घर से कुछ ही दूरी पर नदी किनारे एक आम के पेड़ से लटकता लोगो ने देखा तो घर वालो को सूचना दिया।बाद में उसे उतारने का काफी प्रयास करने के बाबजूद जब पेड़ से लाश उतारना संभव नही हुआ तो अंतत उस डाल को ही काट कर लाश को नीचे उतार घर लाया गया। वही कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग की बात भी बता रहे है । जिसका घर वाले ने विरोध किया जिस कारण यह घटना बताई जाती है। पुलिस को सारी जानकारी देने के बाबजूद मृतक के घर पुलिस के नही पहुचने के कारण लाश को जला दिया गया।
सन्देहास्पद स्थिति में युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश
byआमोद कुमार दुबे
-
0
