फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच भागलपुर की टीम ने जीतकर शिल्ड पर जमाया कब्जा

बांका(रजौन):प्रखंड अंतर्गत अमहारा-हरचंडी इंटर स्तरीय हाईस्कूल मैदान पर चल रहे मीरनगर प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया।फाइनल मैच प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि रजौन उत्तरी क्षेत्र के भावी जिला परिषद प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति मुकेश उर्फ विनोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है।जो शारीरिक - मानसिक स्तर को सुढूड़ बनाता है।खिलाड़ियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाता है एवं खेल में जीत हार नहीं होती है, बल्कि रनर और विनर होते हैं। जीतने वाले टीम के साथ हारने वाले टीम को भी सम्मानित किया जाता है।फाइनल मुकाबले में आजाद यंग स्टार भागलपुर की टीम ने शरधो टीम को परास्त कर दिया।फाइनल मैच में आजाद यंग स्टार भागलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 264 का विशाल लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरधो की टीम ने 19 ओवर में 197 रन बनाकर ऑल आउट हो  गए।इस तरह से आजाद यंग भागलपुर की टीम ने 68 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।विजेता टीम के कप्तान नीरज कुमार को समाजसेवी व रजौन उत्तरी क्षेत्र के भावी जिला परिषद प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह द्वारा 10 हजार रुपये नगदी व ट्रॉफी और उपविजेता टीम के कप्तान रंजन कुमार को पांच हजार नगद राशि वह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान खचाखच भरे खेल मैदान में मौजूद दर्शकों ने उक्त रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया।इस मौके पर आयोजनकर्ता अमित कुमार,विवेक राज,सिकंदर यादव एवं मिरनगर के अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post