रजौन(बांका): हरेक हाथ को हरियाली से मजबूत करने के लिए रविवार को हरित रजौन ने 151 अमरूद और कटहल का पौधा मदद जंक्शन से वितरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बुद्ध पासवान ने आम जनों के बीच पौधा बांट कर किया।तदुपरांत पुनः थाना परिसर में 51महोगनी का रोपण किया गया।पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि हरित रजौन का प्रत्येक रविवार को होने वाला हरियाली दान कार्यक्रम काफी प्रसंसनीय और अनुकरणीय है। यह आने वाले समय पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।थानाध्यक्ष ने बताया कि पेड़-पौधे के बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं है।इसलिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए ।मौके पर सुमित कुमार,प्रियरंजन कुमार, डॉ ब्रजबिहारी राव,पर्यावरण मित्र डॉ रवि रंजन,दिलीप मंडल, राहुल,सौरभ,संजीव,अमरजीत,संतोष,जीतु सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव