पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन आठ हजार बच्चों को पिलाई गई खुराक

रजौन(बांका ):पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार प्रारंभ हो गया है।सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने कई स्थानों पर पहुंचकर पोलियो का जायजा लिया है।हेल्थ मैनेजर ने बताया कि यह अभियान एक जुलाई तक चलेगा।पोलियो अभियान की सफलता में डॉ.अमित कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर धर्म प्रकाश चतुर्वेदी,यूनिसेफ विक्रम कुमार,केयर इंडिया राकेश कुमार सहित सभी पोलियो पर्यवेक्षक लगे हुए उपस्थित थे।बैठक के क्रम में सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रविवार से एक जुलाई तक चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर निर्धारित लक्ष्य 38 हजार 500 के लिए 88 टीम,30 पर्यवेक्षक,पांच ट्रांजिट टीम बनाया गया है।प्रथम दिन करीब आठ हजार बच्चों को खुराक पिलाई गई है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post