रजौन(बांका):आद्रा पूजन के अवसर पर रविवार को नवादा सहायक थाना अंतर्गत सह नवादा खरौनी पंचायत खरवा गांव स्थित श्री श्री 108 महामाया दुर्गा मंदिर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई।मंदिर के मेड़पति शुभम सूर्यवंशी,मृत्युंजय सिंह और आंनद सिंह के देखरेख में ये पूजा सम्पन्न हुई।इस मौके पर खिर-पूड़ी एवं आम का भोग लगाए गया और उसके बाद खरवा-खिरजान,रानीटीकर से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण किया गया।आद्रा पूजन् को लेकर गांव पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण पूरा वातावरण गुंजयमान होते रहा। मंदिर के पुजारी एवं मेड पति ने बताया कि प्रतिवर्ष आद्रा नक्षत्र में ग्रामीणों के जन सहयोग से देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना, हवन मंगल आरती के साथ-साथ महा प्रसादी के रूप में गांव सहित आसपास के कोई गांव के लोगों को ख़िरभोज का प्रसाद पान करवाया जाता रहा है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव