रजौन(बांका): गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चक महमूद गांव से बिपिन मंडल को महुआ निर्मित पांच लीटर शराब के साथ धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन को भेजा गया था।छापेमारी के क्रम में पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब बनाकर बेचने,घर में बैठकर खिलाने आदि के आरोप में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।इस कार्रवाई से गांव में देसी शराब बनाने वाले शराब तस्करों से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव