सुप्रीम कोर्ट में जदयू पूर्व विधायक द्वारा दायर याचिका को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच चर्चा का बाजार गर्म

रजौन (बांका) : धोरैया सुरक्षित  राजद विधायक भूदेव चौधरी द्वारा चुनाव के क्रम में अपनी अपराधिक व आचार संहिता संबंधित मामले सार्वजनिक नहीं का करने का मामला तूल पकड़ने लगा है ।इसको लेकर विधानसभा में प्रतिद्वंदी रहे पूर्व जदयू विधायक मनीष कुमार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में एवं उपरामा ग्राम निवासी सह जदयू के वरिष्ठ नेता बमशंकर चौधरी द्वारा उच्च न्यायालय पटना में याचिका दायर करने के बाद राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गई है। चुनाव आयोग को वर्तमान विधायक द्वारा अपनी अपराधिक मामले की जानकारी ना देने पर दोनों दल के नेता आमने-सामने हैं।जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है की जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक चुनाव जीतने के ख्याल से विधायक ने यह हथकंडे अपनाएं हैं। राजद नेताओं का कहना है कि यह लिपिकीय भूल है बेवजह विपक्ष वाले इस मामले को तूल दे रहे हैं।
राजद पक्ष 
1. लिपिकीय भूलवश त्रुटि हुई है बेवजह जदयू वाले इस मामले को  तूल दे रहे हैं कोर्ट को संतुष्टिप्रद जवाब दिया जाएगा ।
- प्रो.उमाशंकर सिंह, प्रदेश महासचिव राजद
2. हम लोग कोर्ट का सम्मान करते हैं हताश व निराश विपक्षी लोग साजिश कर रहे हैं ।जनता के आशीर्वाद से भूदेव चौधरी पांच  साल तक विधायक है कोई भुलावे  में ना रहे।
- नयन सिंह नटवर, राजद नेता
3. विधायक पर विपक्ष द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। हम लोग पांच साल के लिए जनता की सेवा में लगे हैं । 
- बबलू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजद, रजौन
जदयू पक्ष
1 विधायक भूदेव चौधरी के द्वारा जान बूझकर तथ्यों को छुपाकर निर्वाचन आयोग को गुमराह किया गया है।उनके द्वारा यह कहा जाना कि  मानवीय या लिपिकीय भूल है ,हास्यास्पद है।जबकि हकीकत यह है कि कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन का सेट तब तक नही डालता जब तक कि वो संतुष्ठ नही हो जाता कि उनकी सेट सही सही भरा गया है या नहीं। जबकि वे लॉ की डिग्री हासिल किए हुए है। इनके द्वारा जानबूझकर इन तथ्यों को इसलिए छुपाया गया कि कही इससे उनका वोट प्रभावित न हो जाये। हम सब कानून को मानने वाले लोग है ।हमारा पूरा विश्वाश माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर है उनका जो भी निर्णय उसका हम सम्मान करेंगे।
- जदयू नेता उमेश उर्फ पप्पू वर्मा
2. राजद विधायक द्वारा केस का छुपाया जाना व लिपिकीय भूल बताना बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है ।
- आलोक कुमार, जिला अध्यक्ष जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ

3. वर्तमान विधायक ने चुनाव आयोग व मतदाताओं को गुमराह कर सत्ता हासिल करने में सफलता पाई है। यह संगीन मामला है एवं जानबूझकर इस मामले को छिपाया गया ताकि यह मामला उजागर होने के स्थिति में किसी खास जाति के वोट से वंचित रहना पड़ता, इसलिए जानबूझकर इस मामले को छुपाया गया है।उनको डर था कि मामला उजागर होने की स्थिति में किसी खास जाति का वोट से वंचित रहना पड़ता। इसलिए उन्होंने जानबूझकर अपराधिक मामले को छुपाया। चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है यह उनका आचरण रहा है।
- मनोज सिंह राज्य परिषद सदस्य जदयू सह जदयू कहलगांव विधानसभा प्रभारी
4. राजद विधायक भूदेव चौधरी की छवि पूर्व से ही विवादित रही है।जिस कारण पूर्व की पार्टी से भी दूर होना पड़ा था ।कानून के जानकार होकर भी लिपिकीय भूल बता कर लोकतंत्र का अपमान करना समझ से पडे है। 
- अंजनी कुमार चौधरी, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी

रिपोर्ट : चंपारण नीति सेवा समाचार संपादक :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post