समाचार संपादक की कलम से बांका -बेतिया :- बसवरिया जगदम्बा नगर स्तिथ रामजानकी मंदिर में स्थानीय जागृत लोगो के साथ बैठक में विहिप बजरंग दल,बेतिया इकाई भी शामिल रहे। इसबैठक में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए जो नीचे बिंदुवार उल्लेखित है:-
1.प्रशासन द्वारा अबतक मूर्ति खंडित करने वालों की गिरफ्तारी नहीं कर पाने से रोष जताया गया तथा एक शिष्टमंडल तय कर जिलाधिकारी से मिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए मांग रखने की सहमति बनी ।
2.मूर्ति पुनर्स्थापना के पहले मंदिर सम्बंधित सभी तैयारियां जैसे में से चारो तरफ बाउंड्री वाल, सीसीटीवी कैमरा, सौंदर्यीकरण से सुसज्जित कराने।
3.बसवरिया में ही 28 नंबर वार्ड में स्वर्गीय दीना प्रसाद कम्पाउंडर के घर के समीप काली स्थान
(भीलोरिया माई स्थान) मंदिर में भी ऐसी ही समस्या है,जिससे बार बार तनावपूर्ण स्तिथि बन जाती है,अतः इसका भी निपटारा कराने
4.बेतिया के अन्य वार्डो में भी बहुत सारे ऐसे चिन्हित मंदिर हैं जहां इस प्रकार की घटना दोहराई जा सकती है।जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव खराब होने की संभावना बनी रहती है ।
अत:जिला प्रशासन इसका भी विधिसम्मत निपटारा करे 5.जिला प्रशासन द्वारा रामजानकी जी की मूर्ति समर्पित करने के इस कदम का सबलोगों ने मुक्त कंठ से स्वागत किया और कहा की मूर्ति पुनर्स्थापना पूरे विधि विधान से प्रकांड विद्वानों की देखरेख में कराई जाएगी।
6 अनुष्ठान आयोजन हिन्दू समाज से इच्छानुसार जनसहयोग लिया जाएगा ।
कुल मिलाकर प्रभु राम-जानकी जी के आशीर्वाद से आयोजन ऐसा करने की योजना है कि जिले के किसी भी मंदिरों के ऊपर किसी विधर्मी को आंख उठाने से पहले सौ बार सोचना पड़ें ।
स मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद शम्भू शर्मा,राजा कुमार,
विहिप जिलाध्यक्ष,नीरज कुमार, जिलामंत्री रमण गुप्ता,संयोजक सोनू कुमार,वीनय कुमार,
राजेश पांडे,बिट्टू शर्मा,अविनाश पटेल,मिट्ठू पटेल,
समेत सैकड़ों जागृत लोग उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रमन गुप्ता ने दी है।
रिपोर्ट:'- प्रधान संपादक जी के आदेश पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री रमन गुप्ता द्वारा जारी किए गए प्रेस व्यक्ति पर आधारित चंपारण नीति समाचार संपादक : कुमुद रंजन राव द्वारा प्रस्तुत