रजौन जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह किए गए मनोनीत

रजौन(बांका):युवा जदयू प्रदेश प्रभारी  विशन कुमार बिट्टू एवं युवा जदयू दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष  श्याम पटेल के निर्देशानुसार रितेश कुमार सिंह को रजौन जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया है।रितेश वर्तमान में प्रखंड मीडिया प्रभारी थे।युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सांसद गिरधारी यादव,पूर्व विधायक मनीष कुमार, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,उमेश उर्फ पप्पू वर्मा,छात्र जदयू जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार,अजीत कुमार राव,संदीप चौधरी,भानू भारती,रंजेश कुमार प्रियदर्शी,बमशंकर चौधरी,प्रदीप सिंह,प्रिंस आदि ने बधाई दी। बधाई संदेश में कहा है रितेश कुमार सिंह को प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में एक अलग नई ऊर्जा का संचार मिलेगा।सभी वर्गों के युवा शक्ति को पार्टी के संगठन में जोड़ने का एक अलग बल मिलेगा।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post