युवती ने की खुदकुशी, शव बरामद 

 बांका (



चांदन): भाई औऱ भाभी के बीच लड़ाई झगड़े से आहत एक 18 बर्षीय युवती ने कुएं में कूद कर जान दे दी है। प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के डुब्बा ग्राम निवासी मनोज झा की पुत्री जुली कुमारी रविवार सुबह ही अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गयी थी।कुछ देर घर में नहीं पाकर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। रविवार दिनभर औऱ रात भर खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नही चला। इसी बीच सोमवार सुबह परिवार वालो को यह जानकारी मिली कि गांव से करीब एक किलो मीटर दूर बाराटांड़ गांव के एक कुएं में एक लड़की की लाश है। स्वजनों ने उसकी पहचान जुली कुमारी के रूप में की है। मृतक जुली के परिवार वालो ने बताया कि जुली परिवार की सबसे सुशील लड़की थी। उसकी शादी भी तय कर लिया गया था।उसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन अपने परिवार में ही अपने भाई औऱ भाभी के बीच बराबर होने वाले विवाद से वह काफी आहत रहती थी। औऱ उसकी मौत का यही एक कारण है।   बाद में  पुलिस की देखरेख में लाश को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्प्ताल भेजा जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post