रजौन(बांका): रविवार की देर शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में बामदेव कन्हैया बिंद के घर से 10 मीटर देसी शराब बरामद की गई है।मौके का फायदा उठाते हुए कन्हैया बिंद फरार हो गया है। थाने में अवर निरीक्षक आफताब आलम एवं गणेश कुमार सिंह के संयुक्त बयान पर मामला दर्ज कर ली गई है।दर्ज मामले में बताया गया है कि छापेमारी के क्रम में 10 लीटर देसी शराब जब्त गई। पुलिस की भनक मिलते ही मौके का फायदा उठाते हुए कन्हैया बिंद फरार हो गया।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि आरोपित जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दी जाएगी।
रिपोर्ट :के आर राव