रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में कई दिनों से वैक्सीन रहने के कारण लाभुक वैक्सीन लगवाने के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पूर्व चिन्हित केंद्रों पर पहुंचकर चक्कर लगा रहे थे।रविवार को जिले से सात सौ वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि वैक्सीन का सात सौ डोज में से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच सौ एवं खिड्डी गांव में शिविर लगाकर दो सौ लोगों को कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।आगे बताया अब वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।अभी तक वैक्सीन उपलब्ध होने की कोई सूचना जिला से नहीं है।बताया जा रहा जब से सभी विभागों द्वारा कोरोना का वैक्सीन नहीं लेने बालों के सभी तरह की सरकारी राशन किराशन, शौचालय,आवास आदि सुविधाओं से वंचित कर देने का फरमान जारी किया गया।तब से सहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों में सब काम छोड़ कर वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीन लेने बालों की भीड़ उमड़ रही है।एक समय था आम जनों को वैक्सीन लेने के लिए बीडीओ,सीओ, स्वास्थ विभाग,सीडीपीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा वैक्सीनेशन के दिन प्रेरित करने के बाद भी वैक्सीन लेने नहीं आया करता था।अभी तो एक ऐसा समय आ गया है वैक्सीन उपलब्ध डोज के अनुपात में लोगों की संख्या में काफी अधिक बढ़ जा रही है।
रिपोर्ट: के आर राव