रजौन(बांका):सोमवार को आईटी भवन परिसर के सभा भवन में अंचल कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगों द्वारा अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया तबादला होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह का संचालन उपप्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार सिंह कर रहे थे।मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि निलेश कुमार चौरसिया ने 17 जुलाई 2018 को रजौन में 35 अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था।उन्होंने जो प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में छाप छोड़ कर गए हैंसदैव याद किया जाएगा।समारोह में उनके व्यक्तिगत और कार्यकुशलता की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,नव पदस्थापित सीओ मु.मोइनुद्दीन,प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह,उदय कुमार सिंह, बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रखंड कनीय पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अंचल कर्मियों सहित आईटी भवन के सभी विभाग के कर्मियों ने निवर्तमान सीओ को अंग वस्त्र, बुके माला पहना कर भावभीनी विदाई दी गईं।उपस्थित अंचल कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कई सम्मान उपहार स्वरूप सीओ को प्रदान किए।इस क्रम उपस्थित सभी भावुक हो गए। मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर नेहा झा,सीआई बालमुकुंद दास,अंचल नाजिर संतोष कुमार,आरटीपीएस सहायक विकास कुमार,गौतम कुमार, जर्मनी पासवान,मु.शमशेर,हेमंत कुमार झा सहित अंचल एवं प्रखंड के कर्मी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:के आर राव