रजौन(बांका) : पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंट डाउन सोमवार से प्रारंभ हो गया है। पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों का काउंसलिंग सोमवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में किया गया।पंचायत शिक्षक नियोजन शिविर में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा जहां कैंप कर रहे थे।वहीँ डीईओ देवेंद्र कुमार झा ने स्वयं पहुंचकर काउंसलिंग की जानकारी ली है। पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों के लिए सोमवार को धौनी उच्च विद्यालय परिसर में धौनी- बामदेव मोरामा बनगांव दो पंचायत को छोड़कर 16 पंचायत का काउंसलिंग किया गया। पूर्ण पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग के लिए डीईओ देवेंद्र कुमार झा द्वारा जिले की ओर से अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाण पत्र की सत्यापन के लिए जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी एवं वशिष्ठ चंद्र नंदी को प्रतिनियुक्त किया गया था।जबकि 16 पंचायत के काउंसलिंग के लिए पांच पांच शिक्षक सहित 80 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को काउंसलिंग सिंहनान पंचायत के लिए 12 प्राप्त आवेदन में से एक सृजित पद में काउंसलिंग कराने वालों की संख्या शून्य रही।इस प्रकार संझा-श्यामपुर 213 आवेदन में से छह पद में 12,मझगांय -डरपा 105 प्राप्त आवेदन में चार सीट पर दो, राजावर 96 प्राप्त आवेदन में दो सीट पर तीन,धायहरना -नाहगामा 52 प्राप्त आवेदन छह सीट पर पांच ,हरचंडी-अमहारा 162 आवेदन चार सीट पर दो,सकहारा 111 आवेदन चार सीट पर दो, नवादा खरौनी 224 आवेदन नौ सीट में पांच ,खैरा 119 आवेदन,तीन सीट पर दो,परघड़ी-लकड़ा 269 आवेदन आठ सीट पर 10,रजौन 24 आवेदन एक सीट शून्य, लीलातरी-कठचातर 142 आवेदन पांच सीट पर चार, भवानीपुर-कठौन 254 आवेदन 12 सीट पर 14 ,चिलकावर -असौता 179 आवेदन छह सीट पर पांच एवं ओरहारा से 29 प्राप्त अभ्यर्थियों के आवेदन में दो सीट पर एक ही अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया है। बीईओ ने बताया कि धौनी -, बामदेव एवं मोरामा -बनगांव विभागीय आदेश पर काउंसलिंग चार अगस्त को किया जाएगा। सोमवार को 83 में से 76 का काउंसलिंग किया गया। जिसमें 51अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर डीईओ कार्यालय से प्रतिनियुक्त पुष्पेंद्र कुमार चौधरी,बीआरपी संजय कुमार झा,धौनी हाई स्कूल हेड मास्टर कुमार दिनकर,जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, वशिष्ठ चंद्र नंदी,भवानी शंकर, महिला पुलिस बल बबीता कुमारी एवं कुमारी खुशबू सिन्हा सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक शिविर में कैंप कर रहे थे।
रिपोर्ट :के आर राव