ट्रक के चपेट में कार आने से जदयू राज्य परिषद सदस्य सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

रजौन(बांका): सोमवार को सड़क दुर्घटना में जदयू राज्य परिषद सदस्य सह कहलगांव जदयू विधानसभा प्रमनोज सिंह बाल बाल बच निकले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सिंह मुखिया प्रतिनिधि होने के नाते  प्रखंड मुख्यालय पंचायत के कामों से अपने पैतृक गांव परघड़ी से आ रहे थे।इसी बीच रजौन बाजार मुख्य सड़क मार्ग स्थित मोदी हाट के समीप समान दिशा  की ओर से ही तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। दुर्घटना मनोज सिंह को हल्की चोटे लगते हुए बाल-बाल तो बच  गए,लेकिन उनकी कार के एक भाग को पूरी क्षति पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलते अवर निरीक्षक आफताब आलम ने मौके पर ट्रक को जब्त करते हुए  थाना अभिरक्षा में रखवा लिया गया है।ट्रक का चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया है।घटना की जानकारी प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मुखिया छोटेलाल सिंह,जदयू प्रखंड युवा अध्यक्ष रितेश सिंह, अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, उप मुखिया रघुवन दास आदि ने पहुंचकर जदयू राज्य परिषद सदस्य का कुशल क्षेम पूछा।

रिपोर्ट ;-के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post