बांका (चांदन) :
चांदन-देवघर पक्की सड़क पर पाण्डेयडीह के आगे तीखे मोड़ पर एक बोलेरो के टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। बाद में पुलिस की उपस्थिति में इलाज के खर्च का जिम्मा लेने के बाद बोलेरो को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय एक मोटरसाइकिल मिस्त्री का पुत्र सोहेल अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेकर देवघर की ओर से चांदन अपनी दुकान आ रहा था।पाण्डेयडीह के पीछे तीखे मोड़ पर कटोरिया की ओर से देवघर जा रही एक बोलेरो से उसकी टक्कर हो गयी। सोहेल को जख्मी देख कर बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला पर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।बाद में पुलिस की उपस्थिति में जख्मी को इलाज के लिए सात हजार रुपये देने की बात पर मामला दर्ज नही किया गया। पर जख्मी को सिर्फ तीन हजार रुपया ही मिल पाया।और शेष राशि एक दलाल द्वारा हड़प लिया गया। जबकि जख्मी युवक का अभी भी इलाज चल रहा है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई लिखित या मौखिक जानकारी नही है।पता लगाकर या लिखित देने पर कुछ कार्यवाई हो सकती है।
