एक माह से रजौन उप डाकघर का बीएसएनल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कामकाज है ठप

रजौन,बांका : रजौन उप डाकघर का करीब एक माह से बीएसएनएल का तकनीकी गड़बड़ी की वजह  उप डाकघर ग्रामीण इलाके के कई शाखा डाकघरों का कामकाज ठप पड़ा हुआ है।उप डाकपाल विकेश कुमार ने बताया बीएसएनल का टावर एवं लिंक प्रॉब्लम की वजह से 16 जून से ही उप डाकघर का सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है। प्रधान उप डाकघर में लगातार करीब एक माह से बीएसएनल लिंग प्रॉब्लम की वजह से जरूरतमंद ग्राहकों को जरूरत पड़ने पर डाक घर में पैसा का जमा निकासी,आरडी,एसबी का जमा निकासी एवं रजिस्ट्री पार्सल नहीं कर पा रहा है। जरूरतमंद ग्राहकों की परेशानी को देखते गए  करीब एक सप्ताह से रजौन उप डाकघर का सारा कामकाज बांका प्रधान डाकघर से संचालित हो रहा है।भागलपुर केंद्रीय अनुमंडल डाक निरीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि बीएसएनल के स्थान पर दूसरे नेटवर्क से जोड़ने के लिए उप डाकपाल से प्रतिवेदन मांगा गया है।एक सप्ताह के अंदर टावर नेटवर्क प्रॉब्लम को दूर करा लिया जाएगा।कई ग्राहकों ने बताया कि उप डाकघर में एक माह से लगातार समस्या रहने की वजह से शादी विवाह श्राद्ध सहित अन्य कार्यों के अवसर पर इस उप डाकघर ने धोखा दे दिया है। लगातार उप डाकघर में बीएसएनल टावर प्रॉब्लम की वजह से डाकघर के कई खाताधारकों ने इस डाकघर से मुंह मोड़ना भी प्रारंभ कर दिया है। कई ग्राहकों ने बताया जरूरत पड़ने पर जब काम ही नहीं होगा तो इस डाकघर में खता संचालित करने से क्या फायदा।
रिपोर्ट :केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post