रजौन(बांका): जदयू राज्य परिषद सदस्य सह कहलगांव जदयू विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह पार्टी के काम से सोमवार को अपने कार से रजौन आ रहा था। इसी बीच मुख्य सड़क मार्ग चक सफया मोड़ रजौन के पास बरौनी गांव के शिक्षक वरुण कुमार सिंह से बात करने लगा। इसी बीच बात करके मीटिंग में जाने लगा तो शीशा से देखा कि ट्रक मेरे पीछे पीछे आने लगा मुझे कुछ शक हुआ तो मैं मोदी हाट के सामने रितेश कुमार के ऑफिस के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। गेट से बाहर निकल रहे थे कि उस ट्रक ने मुझे जोर से धक्का मारा अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के अंदर ड्राइविंग सीट में घुस गया। जोर से धक्का लगा और मैं वेसुद हो गया। दर्ज मामले में मनोज सिंह ने बताया है ट्रक में ड्राइवर खलासी के अलावा दो लोग अन्य बैठे थे। मुझे सर और गर्दन के पीछे भाग में जोर से चोट लगा जो काफी दर्द करने लगा मेरी जान तो बच गया, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जदयू राज्य परिषद ने अपने दर्ज मामले में बताया है कि एक सोची समझी साजिश के साथ सुनियोजित तरीके से हमला हुआ है। दर्ज मामले में चालक एवं मालिक पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने के नियत से सड़क दुर्घटना का अंजाम देने की बात कही है।
रिपोर्ट के आर राव