जौन(बांका) :भागलपुर- दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार करीब तीन बजे बस से कुचलकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलने पर रजौन प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह ने अपने सहयोगी अवर निरीक्षक केआर रंजन,नागेंद्र प्रसाद सहित सशस्त्र बलों के साथ राजलक्ष्मी बस जब्त करते हुए थाना अभिरक्षा में रखा गया है।
घटनास्थल पहुंच कर मृतक के क्षत-विक्षत बाइक शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया मृतक बाइक चालक के पास से शादी समारोह का आमंत्रण कार्ड बरामद हुई है।आमंत्रण कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर जानकारी मिली है कि मृतक रामदेव मंडल, पिता स्वर्गीय भगवान मंडल,ग्राम धनबे -हंसडीहा दुमका का रहने वाला है।
अपने छोटे भाई अजय संग नीलम की 15 जुलाई को होने जा रही शादी का कार्ड वितरण करने के लिए गया था।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
राजलक्ष्मी बस पर सवार यात्रियों को पुलिस ने उतार कर बस को जब्त कर ली है।बाइक चालक को कुचलने के क्रम बस ले कर भाग रहे आसपास के लोगों ने बस के अगले भाग का शीशा को तोड़ डाला है।घटनास्थल पर बस के शीशे अकरम भाई क्षत-विक्षत होने की स्थिति में पूरे सड़क पर बिखरा पड़ा हुआ है।घटना को लेकर रजौन मोदी हाट से लेकर घटनास्थल खेरा मोड़ तक कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही।पुलिस के पहल पर सड़क मार्ग को आने जाने के लिए सुगम करा लिया गया है।मृतक के पास पड़ोस के परिजन थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं।
थाना पहुंचे मृतक निकट संबंधियों ने बताया है कि मृतक अपने छोटे भाई अजय शादी का कार्ड वितरण करने के लिए बाइक से घर से निकला था।मृतक अपने साथ मां इंदु देवी,पत्नी रिंकू देवी एवं दो पुत्र सहित भरा पड़ा परिवार छोड़ गए।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घरों पर खुशी गम में तब्दील हो गया है।बताया जा रहा है शादी को लेकर सगे संबंधियों का पहुंचना भी प्रारंभ हो गया था।
रिपोर्ट : के आर राव