रजौन, बांका: गुप्त सूचना के आधार पर सिकान पुर गांव मैं लोडर से ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड करते हुए रंगो हाथ लोडर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज करते हुए लोडर एवं बालू से लदी ट्रैक्टर को जब्त करते हुए लोडर मालिक पंकज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।प्रभारी थानाध्यक्ष ने अपने दर्ज मामले में बताया है गुप्त सूचना पर पुलिस बल के साथ सिकान पुर गांव पहुंचने पर देखा गया कि लोडर से अवैध बालू को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा है।पूछने पर लोडर मालिक ने बताया है कि लोडर मालिक मैं ही हूं,लेकिन सारा कारोबार मेरा बेटा निलेश यादव के द्वारा किया जाता है।मौके पर लोडर एवं ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
रिपोर्ट: केआर राव