काउंसलिंग में धांधली की शिकायत

 बांका (चांदन):सोमवार को प्रखंड के तीन केंद्रों पर शिक्षक के अभ्यर्थी के काउंसलिंग में जम कर धांधली का आरोप लगने लगा है। पहली शिकायत यह थी कि सभी केंद्रों पर पंचायत प्रतिनिधि, छुटभैये नेता और पैरवीकार खुलेआम सभी केंद्रों पर आते जाते रहे। जबकि कुछ अभ्यर्थी को कानून का हवाला देकर प्रवेश करने से रोक दिया गया। कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जिसका अंक अधिक होने के बावजूद उसे पुकारा तक नहीं गया, और उसके जगह पर कम अंक वाले की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय के निवासी विपिन कुमार भारती जो उत्तरी वारने का अभ्यर्थी था।उसका आरोप है कि उसके अंक पत्र के आधार पर उनका कुल अंक 67,54 होता है लेकिन जो सूची वहां काउंसलिंग के लिए तैयार की गई थी उसमें 65, 53 दर्ज किया गया था। जबकि इसकी शिकायत पूर्व में भी लिखित रूप में की गई थी ।लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं किया गया। और काउंसलिंग के दौरान 66, 90 अंक वाले को नियुक्ति दे दी गई। इस संबंध में बार-बार कहने के बावजूद ना तो किसी ने आवेदन लिया और ना ही किसी प्रकार का आश्वासन ही दिया। साथ ही साथ उसे अनुपस्थित बता कर नई नियुक्ति कर दी गई । इस प्रकार की और भी कई पंचायतों से शिकायत मिल रही है। जिसमें अभ्यर्थी को अनुपस्थित बताकर अपने चहेते की नियुक्ति कर दी गई ।इसमें कुछ पंचायत प्रतिनिधियों के संबंधी और कुछ पदाधिकारी और कर्मचारी के भी संबंधी बताए जाते हैं। जिसकी नियुक्ति आसानी से कर दी गई ।इस संबंध में जब बीडीओ दुर्गाशंकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की काउंसलिंग पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है ।जिसे भी कोई शिकायत है वह बड़े पदाधिकारियों से कर सकते है, उसका समुचित जवाब यहां से दे दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post