डीसीएलआर एवं वरीय उप समाहर्ता ने अभिलेखागार का लिया जायजा

रजौन(बांका) :भूमि सुधार उप समाहर्ता पारुल प्रिया एवं राजस्व प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता स्वाति कुमारी ने बुधवार को आईटी भवन पहुंचकर सीओ मु. मोइनुद्दीन के साथ अभिलेखागार का जायजा लिया है।जायजा लेने के क्रम में डीसीएलआर एवं वरीय उप समाहर्ता ने सीओ को अभिलेखागार से संबंधित सीसीटीवी कैमरे को 24 घंटे लगातार ऑनलाइन रखने के लिए कहा गया है।इस मौके पर डीसीएलआर ने बताया अब प्रखंड वासियों को जमीन से संबंधित हर तरह की सुविधाएं अभिलेखागार के माध्यम से प्राप्त होगी।अब प्रखंड वासियों को जिला का चक्कर नहीं लगाना होगा।अभिलेखागार से अंचल वासियों को जमीन से संबंधित 28 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।इस कारण अभिलेखागार को अंचल स्तरीय  आधुनिकीकरण सह डाटा सेंटर को दुरुस्त कराया जा रहा है। अंचल स्तरीय आधुनिकरण अभिलेखागार डाटा सेंटर पर शिकायत पंजी, शिकायत पेटी, आगत निर्गत आवेदन पंजी,रिवीजन सर्वे खतियान, चकबंदी खतियान,राजस्व ग्राम मानचित्र,जमाबंदी पंजी, नामांतरण पंजी,अभिलेख, शुद्धि पत्र,रक्षी पंजी,भूमि बंदोबस्त पंजी, गैरमजरूआ आम खास ,केसरे हिंद भूमि पंजी,भू हदबंदी अभिलेख बंदोबस्त,भूमि क्रय,वासगीत पर्चा पंजी, बिहार सरकार द्वारा बीटी एक्ट की धारा 48 एवं 52 के वाद पंजी,गृह स्थल बंदोबस्त एवं अभिलेख,भू संपदा, सैरात पंजी,भूमि अतिक्रमण वाद पंजी,वक्फ बोर्ड, कब्रिस्तान,श्मशान पंजी सहित 28 प्रकार के अभिलेखों का उपलब्धता अभिलेखागार में अंचल वासियों के लिए उपलब्ध रहेगा।अभिलेखागार का जायजा लेकर आने के बाद आईटी भवन सीओ कार्यालय वेश्म में डीसीएलआर एवं राजस्व प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता स्वाति कुमारी ने सीओ एवं बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के साथ बैठक कर कई तरह के जानकारियों को साझा किया।इस मौके पर प्रभारी अंचल प्रधान सहायक शिवनारायण किस्कू,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास,अंचल नाजिर संतोष कुमार, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार,राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा,अरविंद कुमार,मु.शमशेर ,रेनू कुमारी सहित अंचल के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।मालूम हो इसके पूर्व 10 जुलाई को भी एडीएम माधव कुमार सिंह ने भी रजौन आईटी भवन पहुंचकर,बीडीओ एवं सीओ के साथ अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था।

रिपोर्ट :के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post