डीएम ने अच्छे कार्य के लिए रजौन बीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रजौन,बांका :कोविड-19 संक्रमण के प्रथम एवं द्वितीय लहर की रोकथाम,बिहार विधान सभा आम चुनाव 2020 का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादन, विभिन्न विकास योजनाओं के सफल कार्यान्वयन एवं विधि-व्यवस्था संधारण में सराहनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन,बांका गौरवान्वित हुआ है। डीएम ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा   कि चुनौतीपूर्ण,श्रमसाध्य एवं अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम आपके मेहनत एवं लगन से ही सफल रहा। इसके लिए आप प्रशंसा के पात्र हैं।मैं अपनी ओर से आपको इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देता हूँ।डीएम ने कहा है कि
मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप इसी लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। डीएम ने उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया है।

रिपोर्ट:केआर राव 



 




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post