अवैध बालू उठा मामले में खान निरीक्षक के बयान पर मामला दर्ज

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया बालू घाट में एक ट्रक पर एक लोडर से अवैध बालू लोड किया जा रहा था। जिसमें पुलिस को देख कर लोडर का चालक लोडर लेकर भागने में सफल हो गया। परंतु ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया था। जिसको लेकर खान निरीक्षक के बयान पर मामला दर्ज करते हुए नयाडीह निवासी लोडर के मालिक संजीत यादव,डुमरिया निवासी सिंटू यादव और नीरज यादव के विरुद्ध चांदन नदी के डुमरिया घाट का बांध काटकर अजीत नगर में बालू का अवैध रूप से भंडारण करने को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।जिसमें बताया गया है कि जब्त किए गए वाहनों पर लगभग पांच सौ घनफीट अवैध बालू लोड था।
रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post