कटोरिया में विदाई समारोह आयोजित कर वीडियो को दी गई विदाई

 कटोरिया में विदाई समारोह आयोजित कर बीडीओ को दी गयी विदाई

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को कटोरिया के निवर्तमान बीडीओ डॉ कुमार सौरभ को प्रखंड कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। मौके पर निवर्तमान बीडीओ को उपस्थित आवास सहायक, पंचायत सचिव, स्वच्छता सलाहकार सहित अन्य कर्मियों द्वारा ससम्मान पूर्वक अंगवस्त्र, बुके, ट्रॉली बैग एवं अन्य उपहार देकर विदाई दी गयी।  मौके पर निवर्तमान बीडीओ ने गीले आंखों से कहा कि मुझे मेरे अधीनस्थ पदाधिकारियों सहित वरीय अधिकारियों का स्नेह सदैव मिलता रहा, मैं इस बात को कभी नहीं भुला सकता हूँ। वहीं मौके पर उपस्थित समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि कर्मियों के बीच सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी के साथ-साथ अपने ड्यूटी के प्रति  ईमानदारी निवर्तमान बीडीओ की पहचान रही है। इनकी कमी हमेशा प्रखंड कार्यालय में खलेगी। साथ ही नए  बीडीओ प्रेम प्रकाश का स्वागत किया गया। मौके पर कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार, रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक, समाजसेवी अमित कुमार, प्रखंड नाजिर दीपक कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक वैभव विकास, प्रखंड समन्वयक विभूति भूषण, संजीत कुमार, कार्यपालक सहायक समीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post