30 पैकेट महुआ,सहित पिकप वाहन के साथ दो गिरफ्तार 

 बांका (चांदन):पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा लगातार चलाये जा रहे वाहन जांच में स अ नि जितेंद्र तिवारी द्वारा एक पिकप वाहन को जप्त कर उसके मालिक औऱ चालक को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।जप्त पिकप पर 30 पैकेट महुआ भी जप्त किया गया है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जब जितेंद्र तिवारी द्वारा चांदन नदी पुल के पास वाहन जांच किया जा रहा था,उसी वक्त एक पिकप वाहन जो देवघर से कटोरिया की ओर जा रहा था।उसे जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान वाहन पर ऊपर बाजार का कुछ सामान जबकि सबसे नीचे छिपा कर उसमें 30 पैकेट महुआ बरामद किया गया था जो देवघर से लोड कर सुईया ले जा रहा था। वाहन पर सवार उसका मालिक आनन्दपुर के औरैया निवासी एंव चालक सुईया निवासी रणजीत यादव को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post