बांका (चांदन):शनिवार चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को तीन सवार के लिए जुर्माना देने में आनाकानी करना काफी मंहगा पड़ गया।जब उसके डिक्की की जांच में 750 एमएल की शराब की एक बोतल बरामद होने से तीनों को जेल जाना पड़ गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान नदी पुल पर तीन सवार एक मोटरसाइकिल को रोक कर उसे जुर्माना की राशि जमा करने को कहा गया।जिसमें उन लोगो द्वारा आनाकानी किया जाने लगा। इसी बीच जांच करने वाले पदाधिकारी ने उसकी डिक्की खोल कर देखा तो उसमें एक बोतल शराब पाया गया।फिर तीनो को मोटरसाइकिल के साथ थाना लाकर मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार युवक सुमित कुमार साव रानीकित्ता अमरपुर,राजू कुमार साकेत मैदान महरौली,औऱ प्रेम कुमार बिजयनगर दास टोला बांका निवासी था।
