बांका (शंभुगंज):बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव में तालाब में डूबने से नवालिग दो छात्रा की मौत हो गई । मृतक छात्रा उक्त गांव के पप्पू साह की दस वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी एवं गुड्डू साह की नौ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी थी । जो प्रार्थमिक विद्यालय महिसोथा की छात्रा थी। घटना शनिवार की दोपहर उस वक्त हुई जब दोनों बच्ची बहियार में काम कर रहे अपने पिता को नाश्ता देकर वापस घर लौट रही थी । जहां रास्ते में रास्ते में वेदानंद तालाब में हाथ पैर धोने लगी । इस क्रम में किसी तरह फिसलकर एक बच्ची करिश्मा गहरी खायी में चली गई । यह देख बचाने पहुंची वर्षा भी करिश्मा के साथ डूब गयी । अन्य बच्चों के शोर मचाने पर बहियार में काम कर रहे किसान दौड़ कर पहुंचे । तालाब में करीब दो घंटे तक खोज करने के बाद डूबी दोनों बच्ची को बाहर निकालने काम किया । घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया । वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया । घटना की सूचना थाना एवं सीओ को दिया गया । सीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को भी दी गई है ।
बांका के शंभुगंज थाना महिसौथा तालाब में डूबने से दो छात्रा की मौत , स्वजनों में मचा कोहराम ।
byआमोद कुमार दुबे
-
0
