बांका: चांदन आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार की पुत्री दामिनी ने बीपीएससी की आयोजित परीक्षा में 667 वां रेंक प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।यह सफलता पाने वाली दामिनी के पिता उत्तम कुमार चांदन में प्रधानाचार्य के पद पर कई बर्षो से कार्यरत है जबकि उसकी मां भी पटना के एक विद्यालय में सरकारी सहायक शिक्षक है।दामिनी मूलरूप से रूपौली पूर्णिया निवासी है।जिसकी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णिया फिर आगे की पढ़ाई पटना से पूरा किया बीएससी के बाद वह बिहार सरकार में अनुबंध पर सहायक अभियंता पूर्व से कार्यरत है।इस परीक्षा में सफलता के बाद अनुमंडल सहायक अभियंता के पद पर कार्य करेगी।अपनी सफलता के लिए दामिनी ने अपने माता पिता और भाई को इसका सारा श्रेय दिया है। दामिनी के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि आरक्षित होते हुए भी सामान्य कोटि में यह सफलता पाई है।
