रजौन(बांका):शनिवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक हजार वैक्सीन का डोज आया था। वैक्सीन लेने वाले लोगो की संख्या अत्यधिक रहने के कारण सभी को वैक्सीन नहीं पड़ सकी। लगातार वैक्सीन की कमी रहने के कारण कई लाभुकों को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। शनिवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के चिन्हित जगह महदा,कठरंग,कोलहड्डा गांव में शिविर लगाकर पहला और दूसरा डोज के रूप में एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि वैक्सीन का डोज आते ही प्रखंड के चिन्हित जगह पर शिविर लगाकर लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को भी शिविर लगाकर एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।रविवार को वैक्सीन आने के बाद ही वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा। फिलवक्त वैक्सीन का डोज हमारे पास समाप्त हो गया है।
रिपोर्ट के आर राव