रजौन(बांका): रजौन थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।एक भी मामले के आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं कि दूसरे जगह से वाहन की चोरी हो जा रही है।पुलिस नाकाफी कार्रवाई से वाहन चोरों के हौसले बुलंद है।शनिवार बीते रात भी एक घर के आगे से अज्ञात चोर द्वारा बोलेरो-पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए।थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित छोटी घुठिया निवासी वाहन मालिक रंजन कुमार यादव ने बताया है कि मेरा चालक कृष्ण यादव बोलेरो पिकअप शनिवार को ले जाकर संझा स्थित मुन्नी यादव के दरवाजे पर लगा दिया था। रविवार की सुबह जब मेरा चालक वाहन को लेने आया तो वाहन गायब मिला।जिसके बाद आसपास के जगहों पर पूरा खोजबीन की गई तो कुछ अता पता नहीं चला।थाना क्षेत्र से लगातार हो रहे वाहन चोरी से लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे हैं।बता दें कि 15 जुलाई को भी बामदेव गाँव मे योगेंद्र मंडल एक शादी समारोह से तीन बाइक की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था।लेकिन उक्त मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि वाहन चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुई है। खोजबीन की जा रही है।