रजौन(बांका): प्रखंड में ईद उल जोहा बकरीद पर्व आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक रविवार को रजौन थाना परिसर में सीओ मु.मोइनुद्दीन एवं पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एवं नवादा सहायक थाना परिसर थानाध्यक्ष मु.नसीम खां की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध जनों से 21 जुलाई को बकरीद पर्व को लेकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कहां है।मालूम रजौन थाना क्षेत्र के मकरमडीह,चकमुनिया,चकवीर,कैथा,कटियामा,इस्लामनगर,रसुल पुर एवं नवादा सहायक थाना अंतर्गत हरना,धाय हरना,बुजुर्ग हरना,परसौति पुर,मिल्की सहित अन्य अल्पसंख्यक गांव में बकरीद का पर्व मनाया जाता रहा है।शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनों से सीओ,पुलिस इंस्पेक्टर एवं दोनों थाने के थानाध्यक्ष ने कोरोना काल के समय शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के बीच ईद उल जुहा बकरीद पर्व मनाने के लिए कहा है।रजौन थाना क्षेत्र के 10 स्थानों को चिन्हित करते हुए संवेदनशील बनाया गया है। इसके लिए जिला द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जा रहे हैं। बैठक में अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह मुखिया मृत्युंजय कुमार,मनोज दास,मु. मुजफ्फर,रहमान,गुलजार,नौसाद, प्रकाश कुमार पंकज,धनंजय कुमार,चंद्रशेखर राव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव