पेट्रोल डीजल की महंगाई को लेकर राजद ने रजौन में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

रजौन,बांका:  राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड रजौन द्वारा रविवार कोप्रदेश नेतृत्व सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव  के आवाह्न पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशन में लगातार हो रहे पैट्रोल,डीजल,गैस सिलेंडर एवं खाद्ध पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ गैस सिलेंडर के साथ  प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह चंद्रवंशी कर रहे थे।विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष सहित पूर्व राजद अध्यक्ष भैरव सिंह कुशवाहा,भैरों सिंह चंद्रवंशी, अनिल रजक,महेश्वरी मलय, रामविलास पासवान,अरविंद यादव,पूर्व मुखिया परशुराम हरिजन,सुरेश प्रसाद यादव, कृष्णानंद यादव,दयाशंकर यादव,संजय यादव,दिवाकर यादव,मु.मजहरूल हक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post