रजौन,बांका:नवादा थाना क्षेत्र के नवादा बाजार में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति नवादा बाजार निवासी दिलीप साह है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब पीकर बाजार में उत्पात मचा रहा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उक्त जगह पहुंचकर नशे में धुत व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां व्यक्ति का मेडिकल जांच कराया गया है जिसमें शराब पीने की पुष्टि डॉक्टर ने किया है।
रिपोर्ट: के आर राव