स्वास्थ्य केंद्र रजौन एवं नवादा में पांच सौ लोगों को लगाई गई कोरोना टीका

रजौन,(बांका):रविवार को नवादा पीएचसी और रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का आयोजन कर 500 लाभुकों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड शील्ड का पहला और दूसरा डोज का टीका लगाया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्र पर कुल मिलाकर मात्र 500 ही वैक्सीन का डोज रहने के कारण सभी को वैक्सीन नहीं लग सकी। रविवार को लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। लेकिन लगातार वैक्सीन के कमी रहने के कारण बहुत सारे लोगों को वैक्सीनेशन के दिन खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने  बताया कि हमारे पास 500 वैक्सीन का ही डोज उपलब्ध था। जिसके कारण सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लग सका।रविवार को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल मिलाकर 500 लोगों को टीका लगाया गया है।
रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post