रजौन(बांका): राजावर गाँव से एक नव विवाहिता की शादी के नियत से अपरहण कर ले भागने का मामला थाना पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के राजावर गांव की सिकंदर राम की पत्नी सावित्री देवी ने थाने में मामला दर्ज कराई है। दर्ज मामले में सावित्री देवी ने बताया है हम अपने पुत्र मुकेश कुमार की शादी हिंदू रिती रिवाज के अनुसार 24 मई को शंभूगंज थाना अंतर्गत खनगा में किए थे। जिसे 17 जुलाई को खनगा गांव के ही विशाल कुमार ने शादी की नियत से अपहरण कर ले भागा है।थानाध्यक्ष ने सावित्री देवी के बयान पर मामला दर्ज करते हुए नवविवाहिता को विशाल के साथ बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के बयान के बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामद दोनों लड़का लड़की को रजौन थाने के हिरासत में रखा गया है।
रिपोर्ट :के आर राव