मानवाधिकार का बैठक आयोजित कर अधिकार एवं कर्तव्य पालन के बारे में दी जानकारी

रजौन(बांका):रविवार को प्रखंड अंतर्गत कटिया काली मंदिर परिसर में मानवाधिकार परिषद की बैठक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश महासचिव अनुप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर खुलकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया किसी भी व्यक्ति के जीवन,स्वतंत्रता,समानता और सम्मान का अधिकार ही मानव अधिकार है। मनुष्य योनि में जन्म लेने के साथ मिलने वाला प्रत्येक अधिकार मानवाधिकार की श्रेणी में आता है।संविधान में बनाये गए अधिकारों से बढ़कर महत्व मानवाधिकारों का माना जा सकता है।सभी व्यक्तियों को गरिमा अधिकारों के मामले में जन्मजात स्वतंत्रता व समानता प्राप्त है।वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे जीवन स्तर को प्राप्त करने का अधिकार है। जो उसे और उसके परिवार के स्वास्थ्य, कल्याण विकास के लिए आवश्यक है। बैठक में जिला अध्यक्ष कन्हैया कापरी,जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार,जिला महासचिव मुकेश कुमार,बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष आनंद झा,रजौन प्रखंड अध्यक्ष राम शंकर यादव, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी,बाराहाट उपाध्यक्ष अमित कुमार के साथ कृष्णा मंडल,सुरेश दास,नरेश प्रसाद मेहता नरेश मोहन मंडल कामदेव मंडल राम मंडल आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post