शांति समिति की बैठक 

 बांका (चांदन):बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिह की उपस्थिति में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की अध्यक्षता में रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की यह बैठक मुस्लिम समुदाय के बकरीद पर्व के शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुलाई गई थी।बैठक में एसडीपीओ औऱ थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगो को बताया कि पर्व किसी भी समुदाय का हो वह शांति पूर्वक मनाने से उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। जबकि कुछ शरारती तत्व बराबर कुछ ना कुछ शरारत करने की ताक में रहते हैं, जिससे पर्व का मजा ही किरकिरा हो जाता है। इसलिए किसी भी पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मिलजुल कर मनाएं जिससे पर्व का सही उद्देश्य पूरा हो सके। खास कर इस कोरोना काल में अपने घरों में रहकर ही नमाज अदा किया जाए और मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सरकारी निर्देश का भी पालन करें । किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों की जानकारी होने पर पुलिस को तुरंत दें ,जिससे वह समय  पर कार्यवाई कर सके। इस अवसर पर प्रमुख रवीश कुमार, के अलावे कई पंचायत प्रतिनिधि, उप मुखिया संजीव पोद्दार, सरपंच गौतम दुबे, मुखिया छोटन मंडल, इम्तियाज, अकबर अली,रूपसान,मासूक आजाद,सुल्तान,ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। सभी ने पुलिस को भरोसा दिया कि हर पर्व की  तरह इस पर्व को भी शांतिपर्वक मनाया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post