वैक्सीन आते ही लेने वाले लोगों की उमरी भीड़

रजौन(बांका):शनिवार को वैक्सीन का डोज आते ही रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वालों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। शनिवार को सुबह से ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लेने वालों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी।मात्र 500 वैक्सीन का डोज रहने के कारण  देखते ही देखते वैक्सीन का डोज खत्म हो गया।जिसके कारण कई लोगों को फिर से खाली हाथ ही लौटना पड़ा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन देने के बाद 30 मिनट तक लकभूक को डॉक्टर की देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था। वैक्सीन लेने वालों में ज्यादातर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।वैक्सीन की कमी रहने के कारण सभी को वैक्सीन नहीं लगने से कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।स्वास्थ प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि आज 500 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post