बांका : जिले के अमरपुर में दो दिन के अंदर दो युवकों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना अंतर्गत भरको बिंद टोला में 25 वर्षीय युवक रुदल बिंद पिता- महेश बिंद ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.मिली जानकारी के अनुसार रुदल पंजाब में रहता था जो कि चार दिन पहले ही घर आया था.उसके माता-पिता भी पंजाब में ही रहकर मजदूरी करते थे.घर का एकलौता वारिश था रुदल.उसकी पत्नी से भी सम्बन्ध ठीक नहीं था. वे भी अपने माता-पिता के साथ छह माह से रह रही थी.घर आने के बाद फोन पर पत्नी से बात हुई उसी क्रम दोनों में अनबन हुआ जिससे नाराज होकर रुदल ने फांसी लगा लिया. रुदल को दो बहन थी जिसकी शादी कुछ दिन पहले हो गई थी. गांव वालों ने बताया कि रुदल शराबी भी था.रुदल को मुखाग्नि देने वाला भी कोई नहीं है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर बांका सदर हॉस्पिटल भेज दिया.
प्रभारी थानाध्यक्ष रामविचार सिंह ने बताया कि रूदल विक्षिप्त मानसिकता का था.रुदल को पत्नी ने परित्याग कर दिया था. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है.
वहीं 23 जुलाई की रात करीब दस बजे अमरपुर थाना क्षेत्र के ही दिग्घी पोखर मुहल्ले में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है.जानकारी मिलते ही शनिवार 24 जुलाई को पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है.
आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह :
आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रणवीर यादव बताया जा रहा है.वह शीला गैस एजेंसी अमरपुर मे वेंडर का काम करता था,जो शुक्रवार की रात्रि अपने घर मे सोया था.पति पत्नी के अलावे घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था.पड़ोसी के अंतिम संस्कार के लिए माता पिता सुल्तानगंज गए हुए थे. शुक्रवार की रात में ही किसी बात को लेकर पति पत्नी में कुछ नोक झोंक होने की बात कही जा रही है.पत्नी को शौच के लिए कमरे से बाहर निकलते ही पति ने अंदर से कमरा बंद कर लिया. पत्नी द्वारा बार बार आग्रह के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो शोर मचाने लगी.टोले के एक युवक ने ऊपर जा कर देखा तो रणवीर को रस्सी से लटकते देखा.घटना की जानकारी अमरपुर थाना पुलिस को मिलने के बाद शव को कब्जे में लेने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए बांका फ्रिज दिया गया.अमरपुर थाना पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.पुलिस ने दोनों मामले में थाना में यूडी केस मृतक के परिजनों के बयान पर दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.
रिपोर्ट:के आर राव