अनुमंडल नाजिर के निधन पर शोक सभा आयोजित

रजौन,बांका: बांका अनुमंडल नाजिर प्रेम कुमार मिश्र का निधन शुक्रवार को इलाज के क्रम में 6.45 में हो गया था। उनके निधन की खबर पर शनिवार को आईटी भवन परिसर बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा क्रम में रजौन अंचल नाजिर संतोष कुमार ने बताया वे नेक इंसान के रूप में जाने जाते थे।आगे बताया कि वे करीब छह माह से अस्वस्थ चल रहे थे। श्रद्धांजलि सभा में बीडीओ राजकुमार पंडित,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा,प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह,अंचल नाजिर संतोष कुमार,प्रखंड नाजिर अरुण कुमार सिंह, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार,अजय पासवान सहित प्रखंड अंचल के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट :के.आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post