वैक्सीन की कमी को लेकर चार दिन से लोग स्वास्थ्य केंद्र का लगा रहे हैं चक्कर

रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में लगातार चौथे दिन भी वैक्सीन नहीं रहने के कारण लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। लगातार वैक्सीनेशन की कमी के कारण प्रखंड वासियों को वैक्सीन नहीं मिलने से नाराजगी है।वैक्सीन की आस में चार दिन से लाभुक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर खाली हाथ ही लौट रहे हैं।गुरुवार को भी करीब हजारों की संख्या में लोग पूर्व के चिन्हित स्थानों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन वहां से वैक्सीन नहीं रहने की बात का कर सभी को लौटा दिया गया। प्रखंड वासियों का कहना है कि वैक्सीन रहने के बाद भी सभी को वैक्सीन नहीं लग पाती है।और जब दूसरे दिन वैक्सीन लेने के लिए जाते हैं तो बताया जाता है वैक्सीन नहीं है आने के बाद दिया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे पास भी वैक्सीन का डोज नहीं है।आने के बाद ही शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।अभी तक वैक्सीन आने की कोई सूचना हम लोगों को नहीं मिली है।

रिपोर्ट :के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post