बैंक का ऋण चुकता नहीं करना पड़ा महंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रजौन(बांका): बांका पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये ऋण लेने के बाद भी बैंक को ऋण चुकता नहीं करने के जुर्म में रजौन थाना पुलिस ने मंगलवार की रात तिलकपुर पंचायत अंतर्गत लश्करी गांव के अमरजीत उर्फ किरानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया पंजाब नेशनल बैंक से ऋण लेने के बाद भी ऋण चुकता नहीं करने के विरुद्ध में सर्टिफिकेट केस एवं बॉडी वारंट निर्गत था।अमरजीत उर्फ की रानी यादव के ऊपर लिए गए एक लाख ऋण का इंटरेस्ट सहित 1.68 लाख हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को कोर्ट बंद रहने की वजह से गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।इस गिरफ्तारी के बाद बैंक का ऋण लेकर चुकता नहीं करने वाले ऋण धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई ऋण धारक किसानों ने बताया किसानों का धान रोपाई का समय में किसानों के साथ बैंक नाइंसाफी करने में लगी हुई है।

रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post