बांका (चांदन): प्रखंड के चांदन पंचायत स्थित पारडीह गांव में लेमन ग्रास की खेती के लिए किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मुखिया छोटन मंडल की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया। इसमें किसानों को लेमन ग्रास की खेती करने के तरीके, अधिक से अधिक उत्पादन, उसके रखरखाव और उसके बिक्री और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुंदन कुमार ए टी एम,अशोक कुमार कृषि समन्वयक,हरेराम गुप्ता,एम प्रवीण, प्रीति सिंहा इत्यादि ने किसानों के हर सवाल का समुचित जबाब दिया।साथ ही साथ किसानो को इसकी खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा दिये जाने वाले हर सुविधा की जानकारी भी दिया। कुछ किसानों ने भी इस खेती से सम्बंधित अनेक तरह के सवाल औऱ होने वाली कठिनाई के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों में दिवाकर चौधरी, बासुकीनाथ दुबे, प्रभाष चंद्र दुबे, चतुर्भुज यादव, सहित कई दर्जन किसान उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसानों ने लेमन ग्रास की खेती करने का मन बनाया, और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से हम लोगों को काफी लाभ होता है।
