दुर्गाशंकर की हुई विदाई 

 बांका (चांदन):प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ दुर्गा शंकर के चकाई प्रखंड में स्थानांतरण के बाद जहां उनके स्थान पर राकेश कुमार नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान कर चुके हैं ।वहीं शुक्रवार को आईटी भवन में दुर्गाशंकर को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि के अलावे ग्रामीण और प्रखंड  औऱ अंचल सहित सभी कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे ।उपस्थित कर्मियों ने दुर्गाशंकर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक अभिभावक के तौर पर याद करने की बात कही है ।वहीं कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने खास कर  प्रमुख  रवीश कुमार द्वारा कोरोना काल में बीडीओ दुर्गा शंकर के कार्यों की सराहना करते हुए प्रखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने की बात कही। बीडीओ दुर्गा शंकर ने भी कहा कि इस प्रखंड में उन्हें जो सम्मान मिला है ,वह जीवन भर याद रखेंगे। यहां के लोग और प्रतिनिधि उन्हें सदा याद रहेंगे ।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नए बीडीओ द्वारा भी प्रखंड को सजाने संभालने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर नए बीडीओ राकेश कुमार पूर्व प्रमुख रवीश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य,कल्याण पदाधिकारी भोला प्रसाद ,हरिमोहन मुखिया छोटन मंडल जदयू के रजत सिंहा सहित सभी प्रखंड और अंचल के कर्मी उपस्थित थे ।बीडीओ को अंग वस्त्र और फूल माला के साथ गुलदस्ता देकर भी विदाई समारोह का समापन किया गया।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post