जनता दरबार में पहुंचे 13 फरियाद

रजौन(बांका)अगस्त माह के तीसरे शनिवार को रजौन- नवादा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। रजौन थाना में सीओ मो. मोइनुद्दीन व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान व सीआई बालमुकुंद दास एवं सहायक थाना नवादा में सीओ मो. मोइनुद्दीन, थानाध्यक्ष नसीम खां व राजस्व हल्का कर्मचारी सुबोध झा के संयुक्त नेतृत्व में विवादों को बारी बारी से सुना। जनता दरबार में विवाद से निपटारा पाने की आस लगाए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की कतार लगी रही। मौके पर विवाद के मामले में कई पक्ष आपस में तू-तू मैं-मैं करते हुए भी नजर आए। जानकारी के अनुसार रजौन थाना में लगे जनता दरबार में 12 विवादित मामले सामने आया। जिसको बारी-बारी से सुनते हुए। कई को जांच का आदेश दिया तो कई को अगले शनिवार को जनता दरबार में फिर से बुलाया गया। वहीं नवादा थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित एक मामला पहुंचा था, जिसे जांच का आदेश देते हुए अगले शनिवार को बुलाया गया है। जनता दरबार में दिनभर जमीन हड़पने से संबंधित मामला छाया रहा।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post