रजौन (बांका):रजौन बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में सावन माह की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक चलने वाले पांच दिवसीय झूलनोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। झूलनोत्सव के अंतिम दिन पूजा अर्चना,भजन कीर्तन हवन, मंगल आरती का दौर जारी रहा। प्रत्येक दिन भगवान श्री कृष्ण को रंग रंग अलग-अलग कपड़े से सुसज्जित करते हुए झुलाए जा रहे थे। पांचो दिन राधे कृष्ण की प्रतिमा को नए-नए वस्त्र पहनाए गए। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष की भांति इसबार भी भगवान को झुलाने के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ देखने को नहीं मिला। जिसके कारण मंदिर में सिर्फ समिति के ही लोग उपस्थित थे। इस दौरान कोई भगवान को झूला झुलाने का इंतजार कर रहे थे तो कोई भजन गाकर या कीर्तन कर भक्ति में डूबे दिखे। राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो रहा था। इस मौके पर सुभाष चंद्र स्वर्णकार, मनीष स्वर्णकार, रवि, सोनी, दीपक, मंटू स्वर्णकार आदि संपन्न कराने में तत्पर दिख रहे थे। जिसके बाद प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस प्रकार प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा-डेहरी मंदिर, कठौन,रजौन पुरानी ठाकुरबाड़ी, पुनसिया बाजार,मोहना,बामदेव, नवादा, लकड़ा, बलथारा,सिंहनान,रामपुर,रूपसा आदि गांव में झूलन के साथ-साथ कीर्तन भजन उत्सव का आयोजन करने की खबर है।
रिपोर्ट: केआर राव
Tags
ज्योतिष