बहन ने भाई के कलाई पर रक्षा डोर बांध कर दीर्घायु की की मंगल कामना

रजौन( बांका)रविवार को प्रखंड क्षेत्रों में शहर के अलावा ग्रामीण इलाके में भाई बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बाजार से लेकर ग्रामीण इलाके में रक्षाबंधन पर चारों और काफी रौनक रही। सुबह से ही गिफ्ट और मिठाई की दुकान पर खरीदार उमड़ पड़े। पर्व को लेकर पुनसिया, रजौन, राजावर, वामदेव, बरौनी, नवादा बाजार सहित अन्य ग्रामीण इलाके के बच्चों में खासा उत्साह सुबह से ही बच्चे नए कपड़े में सजधज कर तैयार हुए और दिन भर मस्ती करते रहे।रविवार को बहनों ने आरती सजाकर माथे पर अक्षत व गुलाल का टीका लगाकर आरती उतारी तथा बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाइयां भी खिलाई इसके बाद भाइयों ने भी उन्हें एक गिफ्ट देकर या फिर रुपए थमाकर उनके रक्षा का वचन भी दिया। यह पर्व भाई-बहन के रिश्तो की अटूट डोर का प्रतीक है। इस खास दिन पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है और उसकी खुशहाली की कामना करती है। इस मौके पर बाजारों में काफी धूम रही।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post